Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पारा शिक्षक की दबंगई से ग्रामीण परेशान, स्कूल के शिक्षक व अध्यक्ष त्रस्त कार्यवाई की मांग
    Chatra News

    पारा शिक्षक की दबंगई से ग्रामीण परेशान, स्कूल के शिक्षक व अध्यक्ष त्रस्त कार्यवाई की मांग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा: प्रखंड क्षेत्र के मंधनियां स्कूल के दो पारा शिक्षकों की दबंगई से सभी शिक्षक,ग्रामीण व बच्चों के त्रस्त होने का मामला प्रकाश में आया हैं।आरोप है कि यहाँ पदस्थापित पारा शिक्षक राजेंद्र प्रसाद केशरी एवं उपेन्द्र प्रसाद केशरी शिक्षक के हर मर्यादा को लांघ बैठे हैं।दुर्व्यवहार से हार थककर ग्रामीणों नें मिडिया का सहारा लेते हुए स्कूल निरीक्षण का अनुरोध किया।इस पर पत्रकारों की टीम स्कूल एवं गांव के टोले मोहल्ले में घूमकर स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान अचंभित करने वाले उक्त दोनों पारा शिक्षकों की दबंगई की दास्तान खुलकर सामने आया।मौके पर से राजेंद्र प्रसाद केशरी एवं उपेन्द्र प्रसाद केशरी स्कूल से गायब पाए गए।इस विषय पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रविशंकर विमल,प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोलू गंझू एवं अन्य शिक्षकों से पुछे जाने पर उन्होंने मायूषी भरे शब्दों में कहा कि राजेंद्र प्रसाद केशरी एवं उपेन्द्र प्रसाद केशरी के ऊपर हमारे कहने पुछने का कोई असर नहीं होता है।उल्टा उन दोनों के द्वारा हमारे साथ ही गाली ग्लौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है।आगे उन्होंने बताया कि ये दोनों शिक्षक स्कूल में आकर केवल हाजिरी बनाते हैं और खाना पूर्ति करके स्कूल से निकल जाते हैं।ना ही उनके द्वारा कोई आवेदन दिया जाता है और ना ही कोई सूचना।इधर पूर्व प्रबंधन समिति अध्यक्ष बाली गंझू नें भी बताया कि मेरे कार्यकाल में भी इनका रवैया ऐसा ही रहता था।जब मैं इन दोनों का उपस्थिति काटता था तो दोनों गांव में घूम घूमकर ग्रामीणों को मेरे प्रति गुमराह कर मुझसे ही उलझन पैदा करवा देते थे।लाख कोशिश के बाद भी इनके रवैये में सुधार नहीं हुआ और राजेंद्र प्रसाद केशरी के द्वारा ग्रामीणों को योजनाबद्ध गुमराह के कारण मुझे अध्यक्ष पद से हटना पड़ा।इधर ग्रामीणों नें बताया कि एक बार बैठक कर सरकारी शिक्षकों एवं ग्रामीणों नें निर्णय लिया था कि अब से स्कूल शुरू होने से लेकर छुट्टी होने तक मुख्य गेट पर ताला लगा दिया जाएगा ताकि स्कूल समय में कोई भी शिक्षक या बच्चा स्कूल से बाहर ना जाए।इससे खिसियाकर पारा शिक्षकों नें गुटबाजी करके सभी सरकारी शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी तक दे दिया था।शिक्षकों नें बताया कि हम अपने बाल बच्चों से सैकड़ों किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र में सेवा दे रहें हैं और हमलोगों के पास जानमाल को बचाने का कोई सूरक्षा व्यवस्था भी नहीं है।ये लोग शिक्षक की मर्यादा का उल्लंघन करके हमेशा धमकी देते हैं हमारे साथ कभी भी कोई अनहोनी होने के डर से मांसिंक दबाव झेलकर भी हम कुछ बोल नहीं पाते हैं और ना ही विभाग को सूचित करने का हिम्मत जुटा पाते हैं।उक्त विषय की जानकारी देते हुए मंधनियां मुखिया दहनी देवी नें बताया कि पूर्व में इनके रवैये को लेकर मैं बैठक भी कर चुकी हूँ और हाजिरी भी काटी हूँ फिर भी आए दिन इनके रवैये का शिकायत मुझे मिलती रही है।मैं विभाग से अपील करती हूँ कि इनके उदंडतापूर्ण और दबंगई भरे व्यवहार से बच्चों का भविष्य बर्बाद होने का खतरा बना हुआ है।अतः विभाग इनपर कारवाई करते हुए अविलंब इस स्कूल से हटाते हुए कड़ी कार्रवाई करे।ताकि फिर कोई शिक्षक की मर्यादा का उल्लंघन करने का हिम्मत ना जुटा पाए।इधर उपेन्द्र प्रसाद केशरी नें बताया कि जब कभी सोमवार को मैं कुछ समय के लिए घर आ जाता हूँ।परंतु हाजिरी बनाकर स्कूल से गायब रहने का रवैया राजेंद्र प्रसाद केशरी का है।इधर राजेंद्र प्रसाद केशरी से संपर्क किए जाने पर संपर्क नहीं हो सका।इधर बीडीओ विपिन कुमार भारती एवं शिक्षा विभाग के बीपीओ ईश्वर राम नें बताया कि शीघ्र ही गहनता से जांच करते हुए दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    लावालौंग संवाददाता,मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

    May 6, 2026

    Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप

    May 5, 2026

    Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार

    May 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    • Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार May 5, 2026
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    • Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद! May 3, 2026
    • Chatra News : कांग्रेस का अंतिम सांस? गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का दिल, आलाकमान चुप! May 3, 2026
    • रोज की मौतों का दर्द मिटाया: सांसद के हाथों चतरा को मिलीं उम्मीद की दो एम्बुलेंसें! May 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.