Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » शादी समारोह में शामिल होने आए युवक को ट्रैक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
    Chatra News

    शादी समारोह में शामिल होने आए युवक को ट्रैक ने रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: चतरा मे सड़कों की धूल हर दिन खून की धार से लाल हो रही है। बावजूद इसके चतरा में सड़क हादसे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक बार फिर बड़ा हादसा देखने को मिला है। ताजा मामला जिले के हंटरगंज से सामने आ रही है जहां एक बच्चा शादी समारोह में शामिल होने आए हुए युवक को ट्रैक में अपनी चपेट में ले लिया है। जिसके चपेट में आने से एक 12 वर्षीय प्रीतम कुमार पिता लवकुश कुमार की ऑन स्पॉट दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक प्रीतम कुमार हंटरग्नाज थाना क्षेत्र के बोडा गांव में शादी समारोह में अपने पिता साथ शामिल होने आया था। जो दुकान से कुछ खरीद कर वापस अपने घर तरफ जा रहा था तभी ये हादसा हुआ है। मौत के बाद डोभी चतरा मुख्य मार्ग के बीच बोडा मोड समीप परिजनों का बवाल देखने को मिल रही है जहां परिजन सड़क जाम कर न्याय व मुवाजे की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस व वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी के साथ साथ हंटरगंज अचला अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे है। लेकिन परिजन अभी भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। बात इतनी ही नही बल्कि परिजन उग्र होकर राहगीरों पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। सड़क जाम होने के बाद लंबी जाम लग गई है। जिस जाम में स्कूली बच्चे भी फसे हुए हैं।

    मौके पर पहुंची है हंटरगंज व जोरी थाना पुलिस लोगों को समझाने का कर रही प्रयास

    इस पूरे हादसे की जानकारी जैसे ही जिले की हंटरगंज थाना पुलिस को मिली वैसे ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार व वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी सुनील कुमार के साथ ही साथ हंटरगंज अंचल अधिकारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए है। वहीं सड़कों पर मृतक युवक शव रखकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझा बुझा कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन परिजनों का कहना है कि हमें न्याय व उचित मुआवजे दिए जाए तभी हम लोग यहां से अपना जाम हटाएंगे।

    सड़कों पर लगी है लंबी जाम, स्कूली बच्चे भी इस जाम में उठा रहे भारी परेशानी

    सड़क हादसे के बाद परिजनों का उबाल देखने को मिला है। जहां परिजन मुख्य मार्ग डोभी चतरा के हंटरगंज में सड़कों को जाम करके न्याय की मांग कर रहे हैं। इस जाम में न केवल राहगीर फंसे हैं बल्कि स्कूली बच्चे भी अपनी बस में अब तक फंसे हुए हैं। स्कूली बच्चों की माने तो उनकी स्कूल अब मॉर्निंग हो गई है और ऐसे में 10:30 बजे तक जाम लग जाना उनकी आज की पढ़ाई बर्बाद हो चुकी है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.