Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अंकित के आश्रितों को मदद में बढ़े हाथ, जिप उपाध्यक्ष और जिला प्रशासन नें दिया आर्थिक सहयोग
    Chatra News

    अंकित के आश्रितों को मदद में बढ़े हाथ, जिप उपाध्यक्ष और जिला प्रशासन नें दिया आर्थिक सहयोग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : गुरुवार की शाम शहर के मेंन रोड जामा मस्जिद के समीप अपराधियों के हमले में गंभीर रूप से जख्मी अंकित की मौत के बाद शहर में उबाल है। आक्रोशित शहरवासियों के साथ-साथ पक्ष-विपक्ष सभी एक स्वर में घटना में सम्मिलित हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इधर मृतक अंकित का शव देर शाम रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद रांची से चतरा के दिभा मोहल्ला पुरैनिया तालाब के समीप स्थित उसके घर लाया गया। जवान बेटे का शव घर पहुंचते कि उसकी माँ और बहनों के चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। यूं कहे तो पूरा इलाका गहरा शोक में डूब गया। अंकित का शव चतरा पहुँचने के बाद उसके अंतिम संस्कार और दशकर्म भोज कार्य को लेकर उसके आश्रितों के मदद में कई हाथ उठने लगे हैं। जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी ने मृतक अंकित के घर पहुंच कर उसके परिजनों को आर्थिक सहयोग दिया। साथ ही भोज कार्य के दौरान जरूरत के अनुरूप अन्य सहयोग भी प्रदान करने का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से भी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी ने निजी तौर पर अंकित के परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। इसके अलावे नियमानुसार अंकित के आश्रितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के अलावे उनके जीविकोपार्जन को लेकर मृतक की बहन को अनुबंध पर किसी विभाग में नौकरी दिलाने में भी निजी तौर पर सहयोग देने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है।  अधिकारियो नें कहा है कि अंकित एकलौता कमाउ व्यक्ति था, उसके निधन के बाद परिजनों के समक्ष आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न ना हो इसे लेकर मानविय आधार पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। अधिकारियों के मौजूदगी में ही अंकित का हेरु नदी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में भीड़ जुटी।

    घटना के बाद भूमिगत हुए हमलावर, तलाश रही एसआईटी

    सभी हमलावर घटना के बाद से ईलाका छोड़कर फरार हैं। इधर मृतक अंकित के परिजनों के फर्द बयान के आधार पर पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर  एसआईटी के नेतृत्व में लगातार दबिश दे रही है। हमलावरों के सभी संभावित इलाकों में नियमित छापामारी अभियान चलाने के साथ-साथ उनके परिजनों से भी कड़ाई से पूछताछ जारी है। ताकि किसी भी परिस्थिति में घटना में संलिप्त अपराधियों के साथ-साथ अज्ञात अपराधियों को भी चिन्हित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके। सूत्रों के अनुसार एएसपी अभियान ऋत्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित एसआईटी चतरा के अलावे कई अन्य जिलों में भी लगातार छापमारी कर रही है। एसआईटी में शामिल अधिकारियों नें साफ तौर पर कहा है कि घटना के बाद से भूमिगत हुए सभी नामजद और अज्ञात अपराधियों को किसी भी सूरत में पुलिस ढूंढकर सजा दिलाएगी। हालांकि इस मामले में पुलिस कई संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिसिया गिरफ्त में होंगे। हालांकि यह भी सूचना हैं कि घटना में संलिप्त कई अपराधी न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की योजना में हैं। जिसे लेकर पुलिस की चौकसी भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अगर आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण भी करते हैं तो उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा, ताकि हत्याकांड से पूरी तरह पर्दा उठ सके।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.