Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखण्ड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता – 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
    Ranchi News

    झारखण्ड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता – 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा रांची में आयोजित झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता-2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज इस समापन समारोह में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने खेल तथा परेड के माध्यम से बेहतर हुनर का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के कर्मी राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करते हैं। शहर हो या सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगहों पर आपकी गतिविधियां निरंतर चलती रहती है। राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आम लोगों की सेवा में आप सभी लोग लगे रहते हैं।

    जीवन में खेलकूद की बहुत अहमियत

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह एक कार्यक्रम या खेलकूद प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि आपके साथ-साथ पूरे संवर्ग के कर्मियों के लिए उत्साह और मनोबल बढ़ाने वाला क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस व्यस्ततम दिनचर्या में लोग अक्सर तनाव की स्थिति में जीवन व्यतीत करते हैं, परंतु ऐसे प्रतियोगिता अथवा कार्यक्रम के जरिए कम समय के लिए ही सही पर तनावमुक्त होकर इस प्रतियोगिता का आनंद लेते हैं। खेलकूद का जीवन में बहुत अहमियत है। खेल, गीत, संगीत हर उम्र के व्यक्तियों के लिए जरूरी होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के माध्यम से इस परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। आप सभी लोग एक दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर प्रतियोगिता का समापन कर रहे हैं, यह बहुत ही उत्साह, उमंग एवं खुशी की बात है।

    मुख्यमंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के अलग-अलग जिलों से इस खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के खिलाड़ियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, डीजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा श्री अनिल पालटा, एडीजी प्रशिक्षण श्रीमती प्रिया दुबे, जोनल आईजी रांची श्री अखिलेश झा सहित संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी, पुलिस कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

    May 7, 2026

    Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित।

    May 7, 2026

    पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी

    May 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। May 7, 2026
    • Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास May 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.