Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » इटखोरी के नवादा कब्रिस्तान विवाद में मुसलमानों को फंसाने की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा
    Chatra News

    इटखोरी के नवादा कब्रिस्तान विवाद में मुसलमानों को फंसाने की साजिश का पुलिस ने किया खुलासा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा के इटखोरी पुलिस ने सकेन्द्र भुइयाँ के हत्याकांड मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम लालधारी भुईयाँ और बहादुर भुईयाँ हैं। उनके पास से एक BALTRA कंपनी का इंडेक्शन चूल्हा, एक स्टील का पतीला और रेडमी कंपनी का एक मोबाइल बरामद हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अमिता लकड़ा ने बताया कि चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा में 13 अक्टूबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर लालधारी भुइयाँ से पूछताछ की, जिसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने 12/13 अक्टूबर की रात को इटखोरी चौपारण में अरकेस्ट्रा देखने के बाद जब सुबह करीब 3 बजे घर लौटा तो उसने सकेन्द्र भुइयाँ को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। उसने मुँह दबाकर सकेन्द्र भुइयाँ की हत्या कर दी और फिर इंडेक्सन चुल्हे में पानी गरम करके खौलता पानी उसके पीठ, पैर और बाँह पर डाल दिया। कब्रिस्तान को लेकर चल रहे जमीनी विवाद के कारण मुसलमानों को फंसाने की नियत से उसने मृतक के भाई बहादुर भुइयाँ के साथ मिलकर लाश को कब्रिस्तान के पास ले जाकर फेंक दिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर मामले को साम्प्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। पुलिस ने लालधारी भुइयाँ और बहादुर भुइयाँ को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक अमिता लकड़ा, पुलिस निरीक्षक मंजू कुमारी, थाना प्रभारी इटखोरी अभिषेक कुमार सिंह, पु०अ०नि० दिलबाग सिंह, पु०अ०नि० हरिद्वार प्रसाद मंडल, स०अ०नि० दुखी राम महतो, महिला गृहरक्षक कलिता कुमारी, म०स०पु० चाँदनी कुमारी, सशस्त्र हव0 रविन्द्र ओझा और सशस्त्र आरक्षी कृष्णापति तिवारी शामिल थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.