Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु 8 अक्टूबर को होगा फिजिकल टेस्ट
    Chatra News

    जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु 8 अक्टूबर को होगा फिजिकल टेस्ट

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में चौकीदार के रिक्त पदों सीधी नियुक्ति से संबंधित बैठक की गई। बैठक में जानकारी दिया गया कि 8 अक्टूबर 2024 को पुलिस लाइन सिमरिया रोड में लिखित परीक्षा से चयनित परीक्षार्थियों का दौर, हाइट जांच समेत अन्य फिजिकल जांच किया जाना है। जिसकी रिपोर्टिंग टाइम 5 बजे सुबह है। वहीं परीक्षार्थी जिनको परीक्षा प्रक्रिया से आपत्ति है उनके लिए 7 अक्टूबर संध्या 3 बजे तक लिखित और आधार कार्ड की कॉपी और प्रमाण के साथ दावा आपत्ति कर सकते हैं। उपायुक्त ने फिजिकल टेस्ट के लिए की जा रही आवश्यक तैयारी की बिंदुवार जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधित समस्या न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां तैनात रहे। साथ ही जिन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है वो समय से पूर्व पहुंच दिए गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे, पूरे प्रक्रिया का का वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया। इलेक्ट्रिक डिवाइस यथा मोबाइल लैपटॉप इत्यादि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। एडमिट कार्ड और एक पहचान पत्र पर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश करने दिया जाएगा। आगे यह भी जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य जांच के दौरान अगर कोई भी मादक पदार्थ के सेवन किए पकड़े जाते हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई होगी। बताते चले कि जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति हेतु 28 सितम्बर को 9 बजे से 10:30 बजे तक चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा जिला प्रशासन द्वारा कुल कुल 07 केन्द्रों यथा एसएस प्लस 2 हाई स्कूल चतरा, एसएस प्लस 2 गर्ल हाई स्कूल चतरा, रामेश्वरलाल खंडेलवाल, सरस्वती विद्यामंदिर चतरा, नजेराथ विद्या निकेतन हाई स्कूल चतरा, इंदुमती टाइब्रेवाल सरस्वती विद्यामंदिर हाई स्कूल चतरा, आरडीएस इंटर कॉलेज चतरा, डीएवी पब्लिक स्कूल चतरा में कराया गया था। जिसमे कुल 3019 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमे लिखित परीक्षा के कॉपी जांच के पश्चात 543 परीक्षार्थी फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किए गए।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : कान्हाचट्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न

    July 29, 2026

    Crime News : बोकारो रेंज के आईजी ने चतरा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, लंबित कांडों,अफीम तस्करी और कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

    July 29, 2026

    Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न July 29, 2026
    • Crime News : बोकारो रेंज के आईजी ने चतरा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, लंबित कांडों,अफीम तस्करी और कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश July 29, 2026
    • Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश July 28, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 27, 2026
    • Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे July 27, 2026
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.