
गिद्धौर/चतरा : प्रखंड के गांगपुर से मरंगी तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।उक्त सड़क का निर्माण कार्य सहाय कंट्रक्शन के द्वारा चार किलोमीटर लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण किया जा रहा है।उक्त सड़क में जगह-जगह पर पुल और पुलिया बनाया जा रहा है।पुलिया निर्माण के कारण सड़क के किनारे संवेदक द्वारा डायवर्सन बनाया गया है। जो काफी जर्जर स्थिति में है।डायवर्सन से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो की गांगपुर से मरंगी जाने में आधा दर्जन पुलिया बनाया जा रहा है।जिसमें तीन जगह पर बनाया गया डायवर्सन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। जबकि इस रास्ते से सैकड़ो लोग व दर्जनों दो पहिए व चार पहिए वाहन गुजरती हैं। डायवर्सन छतिग्रस्त होने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस डायवर्सन में चार पहिए तो दूर की बात दोपहिया वाहन के चालक भी अपने बाइक पैदल चल कर डायवर्सन पार करना दुर्लभ हो गया है।बरसात की हल्की सी बारिश में डायवर्सन की स्थिति इतनी बुरी है कि लोग फिसल कर गिर रहे हैं। और कई दुर्घटनाएं घट रही है। डायवर्सन क्षतिग्रस्त होने से लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग काफी परेशान है यहां तक के स्कूली बच्चों की वाहन भी कई किलोमीटर की दूरी तय कर दूसरे रास्ते से घूम कर स्कूल पहुंच रहे हैं।जिसे लेकर ग्रामीणों ने संवेदक पर लापरवाही व मनमानी का आरोप लगाया है।और जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन से सभी डायवर्शन को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का मांग किया है।
कुदुस आलम
