
चतरा सदर थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में 8 जुलाई को पांच युवकों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा गोली और दो मोटरसाइकिल बरामद किये गये थे. उक्त जानकारी पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार चतरा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी. पुलिस उपाधीक्षक रोहित कुमार रजवार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के गोडरा गांव में आरकेएस कंपनी का क्रशर प्रोजेक्ट चल रहा है. रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से दो बार फायरिंग और धमकी दी गयी. इस संदर्भ में सदर थाना कांड संख्या-201/24 एवं 220/24 दर्ज किया गया था. घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक चतरा द्वारा इंस्पेक्टर विपीन कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था. एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान मुकेश राणा, उम्र-32 वर्ष, पिता-जागेश्वर राणा, 2. कौशल पासवान, उम्र 23 वर्ष, पिता-निरंजन पासवान, 3. दिनेश्वरी पासवान, उम्र 21 वर्ष, पिता-निरंजन पासवान, 4. कैलाश राणा, उम्र 24 वर्ष, पिता बिधान राणा, चारो पता सरहेटा, थाना इरतखोरी, जिला-चतरा 5. कृष्णा सिंह, उम्र-32 वर्ष, पिता-सौधन सिंह, पता बदवार, थाना-राजपुर, जिला-चतरा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग में पुलिस निरीक्षक प्रभारी विपीन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक महेश प्रसाद महतो, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कुमार गौतम , पुलिस अवर निरीक्षक रविरंजन कुमार एवं थाना के सशस्त्र बल के जवान एवं चालक शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध सदर थाना कांड संख्या 231/24 दिनांक 08/07/2024 धारा-308(5)/3(5) बीएनएस-2023 एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट. दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
