Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अवैध क्लिनिक संचालकों व बिना डिग्रीधारक चिक्त्सिक को नहीं किया जाएगा माफ, की जाएगी सख्त कार्रवाई।
    Chatra News

    अवैध क्लिनिक संचालकों व बिना डिग्रीधारक चिक्त्सिक को नहीं किया जाएगा माफ, की जाएगी सख्त कार्रवाई।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले में लगातार यह शिकायत प्राप्त हो रही थी कि बिना डिग्री के चिक्तिसक यूट्यूब का सहारा लेकर अवैध नर्सिंग होम में जाकर प्रसव जैसे कार्य को अंजाम देकर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इस पर उपायुक्त श्री रमेश घोलप मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को राज नर्सिंग होम संचालक व डॉक्टर चंदन को अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। गिरफ्तारी करते हुए प्राथमिकि दर्ज कर दोनो को जेल भेजा गया। वहीं दूसरे मामले में उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने दिनांक-07.07.2024 रविवार को देर संध्या अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व पुलिस बल के साथ लिपदा बाईपास रोड शिव मंदिर के सामने अवैध रूप से संचालित एम.जी. नर्सिंग होम में छापेमारी किया। छापेमारी के क्रम में उन्होने सभी वार्डों का जायजा लिया। जिसमें दो मरीज पाए गए उसी क्रम में नर्सिंग होम के स्टाफ ने बताया कि मै लगभग एक वर्ष से एम.जी. नर्सिंग होम में स्टाफ के रूप में कार्य कर रहा हूं, यहां जिस भी प्रकार का ऑपरेशन होता है वो डॉक्टर चंदन कुमार के द्वारा किया जाता है। लगभग 06 माह पहले एक मरीज के बच्चे का ऑपरेशन के दौरान बाहर निकाला गया जो स्वस्थ नहीं रहने के कारण हजारीबाग भेज दिया गया। कुछ दिनों के बाद उस बच्चे की मौत हो गई, बच्चे की मौत के बाद महिला के परिजनों ने काफी हंगामा किया। जिसके बाद पूर्णिमा सिन्हा ने मामले को किस तरह दबाया इसकी जानकारी मुझे नहीं है। इस नर्सिंग होम में नॉमल प्रसव से ज्यादा ऑपरेशन से प्रसव होते है। प्रत्येक ऑपरेशन चंदन कुमार के द्वारा ही किया जाता था। डॉक्टर चंदन कुमार सिर्फ ऑपरेशन करने आते थे और चले जाते थे। जिसके बाद मरीजों का देख रेख पुर्णिमा सिन्हा के सलाह से होता था, वो  जो भी दवाई के लिए बोलती थी हम सभी वहीं दवा को देते थे। ऑपरेशन के लिए लगभग 25000-30000 तक राशि ली जाती रही है। प्रसव के लिए भर्ती मरीज के परीजनों ने भी अपनी बाते कहीं।

    *उपायुक्त ने दिया सख्त निर्देश*

    उपायुक्त ने कहा लगातार जिले में अवैध रूप से नर्सिंग होम का संचालन हो रही थी। इसे संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई हेेतु एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के प्रथम दिन एक बिना डिग्रीधारक चिकित्सक एवं नर्सिंग होम संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं मेरे द्वारा स्वयं लिपदा बाईपास रोड शिव मंदिर के सामने संचालित नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया। जिसमें घोर अनियमित्ता और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट का अवहेलना किया जा रहा था। नर्सिंग होम में कार्यरत कर्मियों एवं सहायोगियों द्वारा भी बिना डिग्री के चिक्तिसकों द्वारा ऑपरेशन करने की बात कही गई। संस्थान में लगे सीसीटीवी डिभीआर बॉक्स को जांच हेतु जप्त किया गया एवं नर्सिंग होम को रविवार को देर रात ही सील कर दिया गया। साथ ही पूर्णिमा सिन्हा, चंदन कुमार एवं अन्य के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकि दर्ज की गई है। उन्होने कहा अगर इसमें सदर अस्पताल के पदाधिकारी, कर्मी की संलिप्ता पाई जाती है तो उनके उपर भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले के आम जनो और गर्भवती माताओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को किसी भी सुरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगी। क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट का अवहेलना करने वाले नर्सिंग होम संचालक व पीसी एण्ड पीएनडी अल्ट्रासाउण्ड का अवहेलना करने वाले संचालक के उपर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि गिरोह बनाकर अवैध तरीके से अस्पताल का संचालन करना, बिना डिग्री के ऑपरेशन कर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करना, फर्जी दस्तावेज तैयार करने, भारत सरकार / राज्य सरकार द्वारा नर्सिंग होम / अस्पताल संचालन संबंधी निर्धारित मानकों का अनुपालन नहीं करने एवं सरकारी जांच में सहयोग न कर बाधा डालने जैसे गंभीर आरोपों के आलोक में उपरोक्त संबंधित नर्सिंग होम / अस्पताल के संचालकों के विरूद्ध विधि सम्मत बिहिन्न धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.