चतरा समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वक्षता समिति की बैठक की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024 – 25 के कार्य योजना के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही शेष बचे कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आगे उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा 15वें वित्त एवं मनरेगा योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के कार्यों को पूरा करें ताकि स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के कार्यों को स समय पूरा किया जा सके। पेय जल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा के जिला समन्वयक को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन अंतर्गत सेग्रीगेशन शेड के कार्यों का प्लान प्रखंड विजिट कर बनाने का निर्देश दिया गया!कार्यपालक अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि आवश्यकता अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए जिले में खराब परे चापानल की मरम्मती कराएं। उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, विभिन्न तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment

