
Chatra : समारणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में उग्रवादी हिंसा में मृत्य व्यक्तियों के आश्रितों को अनुकम्पा का लाभ देने पर विचार करने हेतु जिला अनुकम्पा समिति की बैठक की गई। बैठक में माह मई 2024 में घटित हिंदियाकला प्रखण्ड प्रतापपुर के 02 मामलो सहित अन्य 04 मामलो पर विचार विमर्श करते हुए 02 मृतक के आश्रितों को चतुर्थ वर्गीय पदों पर नियुक्ति हेतु अनुशंसा विभाग को भेजने तथा अन्य का ससमय अद्यतन कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, निदेशक डीआरडीए, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
