
गिद्धौर/चतरा :प्रखंड़ में बकरीद पर्व शांतिपूर्ण मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख व संचालन थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता में किया।बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने बकरीद पर्व शांति पूर्ण मनाने का निर्णय लिया।इस दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि बकरीद पर्व मनाने में हुडदंगियों पर पुलिस की पैनी नजर है।जबकि शोशल मीडिया व अफवाह फैलाने वाले कि सुचाना प्रसाशन को देने की अपील किया।बैठक में उप प्रमुख प्रीतम यादव,जिला परिषद प्रतिनिधि बालेश्वर यादव,मुखिया जगदीश यादव,निर्मला देवी, हकीम मियां, मेराज अंसारी,रियाज मियां, रहमत अली,लखन दांगी,मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार साव समेत कई लोग मौजूद थे।
