Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सात बजे तक 62.96 प्रतिशत मतदान के साथ 5वें चरण का मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न
    Chatra News

    चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सात बजे तक 62.96 प्रतिशत मतदान के साथ 5वें चरण का मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सात बजे तक 62.96 प्रतिशत मतदान के साथ 5वें चरण का मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। मतदाताओं ने निर्धारित समय पर अपने- अपने मतदान केंद्रों पर लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर मतदान किया। मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ शांति व्यवस्था में अपने- अपने मत डाले। निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा अनुपालन किया गया। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। जिला और अनुमंडल स्तर के वरीय अधिकारी मतदान केंद्रों का लगातार जायजा ले रहे थे और मतदान की प्रतिशत बढ़ाने में निर्देशित कर रहे थे। मतदान केंद्रों पर पेयजल, व्हील चेयर, वाहन, शौचालय आदि भरपूर व्यवस्था की गई थी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए आने से ले जाने तक पूरी व्यवस्था की गई थी। दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। 85 प्लस वृद्ध मतदाताओं के लिए भी मतदान केंद्र तक लाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई थी, जहां वे उत्साह के साथ मतदान किया और जिला निर्वाचन पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं का कहना था कि इस बार तो मतदान कर लिया। किंतु आने वाला चुनाव में मतदान कर पाऊंगा या नहीं। यह कहना मुश्किल है। चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों के मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रतिशत सर्वाधिक रही। सुदूरवर्ती क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर नवविवाहिता महिला, पुरुष और नए मतदाता तपती धूप में भी उत्साह के साथ मतदान किया है। बताते चले कि चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में संध्या 7 बजे तक 63.91 प्रतिशत वहीं चतरा विधानसभा 60.73 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.