Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा के सिमरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा की JMM और कांग्रेस के ठिकानों से नोटों की पहाड़ निकल रहा है
    Chatra News

    चतरा के सिमरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा की JMM और कांग्रेस के ठिकानों से नोटों की पहाड़ निकल रहा है

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया में बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह एवं हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर हजारीबाग के बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चतरा के सिमरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भीड़ बता रही है 4 जून के नतीजे। इंडी अलायंस वाले अपनी हार मान चुके हैं। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे को अपनी उम्र से भी कम सीट मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के ठिकानों से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। यहां मंत्री, मंत्री का पीएस, पीएस का भी नौकर भ्रष्टाचार में डूबा है। यहां नोटों के पहाड़ उगाने का काम जेएमएम और कांग्रेस ने किया है। कर्मचारियों के घरों से करोड़ों निकल रहे हैं। मालिकों के घर से कितना निकलेगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ऐसे लोगों पर कौन कार्रवाई कर सकता है। आपका बेटा मोदी ये काम करेगा। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार । पीएम बोले- आपकी वोट की ताकत है कि द्रोपदी मुर्मु देश की राष्ट्रपति है। पीएम ने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया। हम प्रभु राम की भक्ति करते है। बीजेपी ने आदिवासी बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया है। वो तीनों सेनाओं को कमान करती है। आप बताइए उनको राष्ट्रपति किसने बनाया। मोदी ने नहीं बनाया, आपकी वोट ने बनाया। आपकी वोट की ताकत है कि द्रोपदी मुर्मु देश की राष्ट्रपति है। पीएम मोदी बोले- झारखंड में एक ही उद्योग लगा, अफीम का। मैं चाहता हूं कि आदिवासियों के बच्चे भी ज्यादा से इंजीनियर डॉक्टर बने। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार की ओर से स्थानीय भाषाओं में हायर स्टडी को प्रोत्साहन इसलिए दिया जा रहा है। लेकिन, ये लोग विरोध कर रहे है। झारखंड में एक ही उद्योग लगा, अफीम का उद्योग। ये आपके बच्चों को नशे की दलदल में ढकेलना चाहते है। हमारी सरकार झारखंड के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास कर रही है। हमारी कोशिश है इस क्षेत्र में अच्छी सड़कें बनें। हाइवे बने। उद्योग लगे। लेकिन, इंडी गठबंधन के लोग इन विकास कार्यों में रोड़ा अटका रहे है। मैं पूछ रहा हूं कि ऐसा क्यों कर रहे हो। दरअसल, उनको आपकी चिंता नहीं है। वो अपना स्वार्थ देख रहे है। भ्रष्टाचार करके किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना चाहते है। मैं गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं, गरीबी क्या होती है मैं जानता हूं। इसीलिए मैं चाहता हूं कि मेरे देश के गरीब का चूल्हा जलता रहना चाहिए।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.