
चतरा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में गिद्धौर थाना अन्तर्गत बलबल मंदीर के पास अवैध अफीम के साथ एक नाबालिग बालक को पकड़ा गया। उक्त नाबालिग बालक से अवैध अफीम का तस्करी करवाने के आरोप में उसके निशानदेही पर ग्राम पाण्डेय टोला, गिद्धौर, थाना गिद्धौर, जिला चतरा के राहुल पाण्डेय, पे० मनोज पाण्डेय, सा० पाण्डेय टोला, गिद्धौर के विरूद्ध गिद्धौर थाना कांड संख्या- 31/2024, दिनांक 26.04.2024, धारा 18 (b)/25/28/29/32 B (c) NDPS Act एवं 78 J.J. Act – 2015 दर्ज किया गया है। उक्त नाबालिग बालक को विधिवत् निरूद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया । साथ ही अन्य अभियुक्त के विरूद्ध अनुसंधान एवं छापामारी कि जा रही है। छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया अजय कुमार केशरी ।गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता एवं गिद्धौर थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
