
चतरा सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में यात्रियों से भरी सुमन रथ बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से यात्री लोग घायल हो गये। मृतकों में जिले के कुंदा प्रखंड के चिलोई गांव की 22 वर्षीय रीता देवी और बस का उपचालक प्रशुराम सिंह शामिल है। बस चतरा से प्रतापपुर होते हुए कुंदा जा रही थी, इसी क्रम में संघरी घाटी में बस अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर ही पलट गयी। बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही झामुमो के जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस व अपनी निजी वाहनों से घायलों को सदर अस्पताल भेजा, जहां इलाज चल रहा है। घायलों में कुंदा प्रखंड के चिलोई गांव के बलेश्वर गंझु, चिलोई के बड़वा टांंड के संतोष कुमार, चिलोई के बड़वाटांड गांव की बबीता कुमारी, प्रतापपुर के सिमरन कुमारी, प्रतापपुर के जोगियारा गांव निवासी सोनी कुमार, जोगियारा गांव निवासी उदय सिंह, मांझी पाड़ा गांव निवासी रंजीत यादव, चतरा दीभा मुहल्ला निवासी अजय कुमार यादव, प्रतापपुर के चंद्री गांव निवासी पुनम कुमारी, प्रतापपुर के सुष्मा कुमारी, भीमडावर जोगियारा गांव के ललीता देवी, प्रतापपुर के अमीषा कुमारी शामिल है। घटना की सूचना पाते ही जिले के डीसी रमेश घोलप घायल यात्रियों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे। डीसी ने घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को समुचित इलाज का निर्देश दिया। मृत बस के खलासी और यूवती के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गयी है। वहीं बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। मोके पर सिविल सर्जन डॉ0 जगदीश प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ मनीष लाल, एसडीपीओ संदीप सुमन व थाना प्रभारी विपिन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
