
चतरा लोकसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत कई गतिविधि भी कराएं जा रहे है। इसी कड़ी में आज सिमरिया प्रखण्ड क्षेत्र के हाट बाजार में बैनर पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। साथ ही हाट बाजार में आए हुए मतदाताओं को मत के अधिकार के बारें में जानकारी दी गई।
