Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » भाजपा का संकल्प – मोदी की गारंटी 2024 को लेकर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
    Chatra News

    भाजपा का संकल्प – मोदी की गारंटी 2024 को लेकर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 16, 2024Updated:April 16, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: चतरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहां है कि चतरा के लोग रेल पर चलेंगे। उन्होंने कहा है कि रेल का सपना हम सबों का सपना है और आने वाले 5 वर्षों में रेल लाने के लिए सार्थक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि चतरा संसदीय क्षेत्र खनिज संपदा से भरा और परिपूर्ण क्षेत्र है, इसीलिए यहां के लोगों को रोजगार, तरक्की, प्रगति और उन्नति के लिए खनिज संपदा पर आधारित कल कारखानों का जाल भी बिछेगा। उन्होंने झारखंड की वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस प्रदेश का तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हो, उसे प्रदेश में विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश और देश की तरक्की दिन दुगनी रात चौगुनी होगी। लोगों की मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाकर चतरा संसदीय क्षेत्र में इंजीनियरिंग मेडिकल एवं अन्य तकनीकी कॉलेज भी खोले जाएंगे। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चतरा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कालीचरण सिंह,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सह सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के संकल्प पत्रों के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन योजना के तहत आने वाले समय में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की व्यवस्था पूरे देश में की गई है। इसके साथ ही आधी आबादी की तकरीबन 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा ।उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी की बातों की अक्षरशः गारंटी होता है।2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जितने भी वायदे किए गए थे सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार ने लोगों के लिए समर्पित किया है ।वर्ष 2024 के संकल्प पत्र को भी गारंटी के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश के युवा पीढ़ी के लिए रोजगार के अवसर के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में प्रश्न पत्र लीक मामले को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।किसानों के लिए किसान सम्मन निधि योजना को और भी सशक्त बनाया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार मुद्रा लोन की राशि बढ़कर 10 लाख से बढ़कर 20 लाख रुपए कर दी गई है और नए स्टार्टअप के लिए भी संकल्प पत्र में शामिल किया गया है ताकि देश के युवा स्वरोजगार के साथ जोड़कर अपना रोजगार का साधन उपलब्ध कर सके ।भाजपा प्रत्याशी ने संकल्प पत्र को के बारे में बताते हुए पत्रकारों को बताया कि किसानों के लिए एमएसपी कानून विधिवत रूप से लागू किया जाएगा। दलहन और तिलहन की फसल पर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास भारत सरकार के द्वारा किया जाएगा ।किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा हर खेत तक उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य है ।भारत में परिवहन के लिए रेल मार्ग सबसे सस्ता और सुलभ मार्ग है। विश्व स्तरीय अत्यधिक रेलवे स्टेशनों का निर्माण होगा कई वंदे भारत सहित कई अत्याधुनिक ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया जाएगा। संकल्प पत्र में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए करें कानून लागू किए जाएंगे जिसमें हाई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठाएगी ।इसके साथ ही आयुष्मान योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी अब लाभ मिल सकेगा। वर्ष 2025 को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास से 3 करोड नए घर देश में बनेंगे। देश की न्याय संहिता को सशक्त और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में चल रहे मुफ्त राशन योजना विधिवत चालू रहेगा। देश के किसानों को 0% ब्याज पर एक लाख रुपए तक का किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन उपलब्ध कराया जाएगा ।जबकि देश के सभी शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचेगी। 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों के लिए पेंशन योजना और देश के सभी जमीन का डिजिटल दस्तावेज तैयार किए जाएंगे ।उन्होंने बताया कि देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे और पूरे देश में प्रत्येक 5 किलोमीटर पर बैंकिंग की सुविधा भी केंद्र सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा ।इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सह सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास ने कहा कि संकल्प पत्र के माध्यम से जिन संकल्पों का उल्लेख किया गया है वह सभी गारंटी के साथ पूरा किया जाएगा ।सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने कहा है कि मोदी की गारंटी है और सभी योजनाओं को निश्चित और नियत समय पर देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक बार फिर तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी और वर्ष 2024 का संकल्प पत्र विकसित भारत की झलक है और देश की जनता को यह विश्वास है मोदी की गारंटी मतलब गारंटी की गारंटी है। किसानों के लिए अपने उत्पादन का अधिकतम लाभ मिले इसीलिए भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का संकल्प लिया गया है। भारत की विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए वर्ल्ड हेरिटेज से देश के प्रमुख पर्यटक स्थलों को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में जिले के विभिन्न समाचार पत्रों के संवाददाता सहित अन्य भी मौजूद रहे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार!

    March 25, 2026

    Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन

    March 25, 2026

    Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.