Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » गुरुवार को कान्हाचट्टी प्रखंड के बेंगोकला और कोल्हैया में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन,उपायुक्त ने कार्यक्रम में पहुंच मतदाताओं को दिलाया मतदाता शपथ
    Chatra News

    गुरुवार को कान्हाचट्टी प्रखंड के बेंगोकला और कोल्हैया में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन,उपायुक्त ने कार्यक्रम में पहुंच मतदाताओं को दिलाया मतदाता शपथ

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा आम चुनाव चुनाव 2024 को लेकर 20 मई को मतदान दिवस निर्धारित है। इसे लेकर प्रशासन द्वारा इस त्योहार को सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप के नेतृत्व में जिले के वरीय अधिकारी विभिन्न प्रखंडों में लगातार जन जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाकर सजग करने में जुटे हैं। इसी अभियान के तहत अब जिला प्रशासन चुनाव आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत अब गांवों में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को लोकतंत्र के महापर्व में शत प्रतिशत मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावे विद्यालयों में स्टोरी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला, रंगोली, मेहंदी समेत अन्य कार्यक्रम कराएं जा रहे हैं।
    आंगनवाड़ी केंद्र, ग्रामीण व सुदूरवर्ती क्षेत्रों, चौक चौराहों पर तरह तरह के व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। शाम ढलते ही प्रशासन द्वारा अब गांव में जाकर ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की जा रही है। इतना ही नहीं अधिकारियों के द्वारा मतदान से होने वाले फायदे और लोकतंत्र के महापर्व के बाद देश की दशा और दिशा पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की जा रही है। साथ ही साथ घरों से निकलकर आगमी 20 मई को मतदान केंद्र पहुंचकर पहले मतदान करने और अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का शपथ भी दिला रहे हैं। जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। इसी जागरूकता अभियान के दौरान गुरुवार को जिला प्रशासन कान्हाचट्टी प्रखंड के बेंगोकला एवं कोल्हैया के पोलपोल पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया। बेंगोकला पंचायत सचिवालय एवं पोलपोल गांव में उपायुक्त ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर मतदान के महत्व के बारे में बताया, उन्होंने आगे यह भी बताया की अगर किसी मतदाता का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है तो वैसे मतदाता 23 अप्रैल तक बीएलओ से संपर्क कर या फिर मतदान केंद्र जा कर या ऑनलाइन माध्यम से प्रपत्र 6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा लें और चुनाव का पर्व देश का गर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा 20 मई चुनाव दिवस के दिन सभी मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच अपने मत का प्रयोग अवश्य करे। जिला प्रशासन द्वारा शारीरिक रूप से असक्षम मतदाताओं के लिए भी आवश्यक तैयारी की जा रही है। बेंगोकला में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं द्वारा मोबाइल फ्लैस लाइट जलाकर उत्साह के साथ एक स्वर में “मेरा वोट मेरा अधिकार”, “पहले मतदान फिर जलपान”, 20 मई को वोट करेगा चतरा का नारा लगाया।इस कार्यक्रम के तहत ज्यादा लोग मतदान केंद्रों पर कैसे पहुंचे इस दिशा में भी सार्थक पहल को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मौके पर उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पवन मंडल,एस डीएम सुरेंद्र उरांव, शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, डीएसपी मुख्यालय रोहित रजवार, नजारत उप समाहर्ता विजय कुमार दास,थाना प्रभारी गंगा सागर ओझा, कान्हाचट्टी सीओ प्रमोद कुमार, जिला जनसंपर्क कार्यालय से सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर सह सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशिकांत कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026

    Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.