
चतरा डी ए वी पब्लिक स्कूल मे
बारहवीं में पढ़ रहे कॉमर्स और साइंस के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रातः कालीन सत्र में सबसे पहले बच्चों को आचार्य धर्मेन्द्र द्वारा हवन कराया गया। पुष्प वर्षा कर उनके मंगल भविष्य की कामना की गई। फिर स्वागत गान के साथ विभिन्न वर्ग के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बारहवीं के बच्चों ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि यहां का वातावरण बहुत ही शानदार है। शिक्षक काफी हेल्पफुल है। वे हमेशा हर तरह की मदद करने को तैयार रहते है। विद्यालय के प्राचार्य सैयद एजाज अहमद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जहां कहीं भी रहे आप डिसिप्लिन में रहे।लोगो के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखे। आप के कर्म ऐसे हों कि लोग आपको हमेशा याद रखे। जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए दूसरों की जान लेने की जरूरत नहीं है। जीवन में खुश रहना बहुत जरूरी है। आप अपने माता पिता को ध्यान में रखकर कोई फैसला करे। उन्होंने आगे कहा कि आप में दुनिया बदलने की शक्ति है ।आप चाहे तो दुनिया बदल सकते है। विद्यालय से निकलते हुए सभी बच्चों की आंखे नम थी।
