चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न गांवों में सांसद निधि से सोलर लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया।मंगलवार को पहरा,गांगपुर शिव मंदिर,इचाक, पिडारकोण,गड़के,गिद्धौर,जपुआ आदि गांवों के मंडप व मंदिर परिसर अखरा सहित सार्वजानिक स्थानों पर सोलर लाइट लगाया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा के द्वारा किया गया।सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइट के चकाचक रौशनी से लोग खुश हैं।सांसद के प्रति लोगो ने आभार व्यक्त किया।लाइट लगाए जाने के मौके पर विशेष रूप से संबंधित बुथ अध्यक्ष,रामानंद दांगी,महेंद्र राम,विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,लखन दांगी,उप प्रमुख प्रीतम यादव,मंडल मंत्री सुरेश प्रसाद राणा, बुथ अध्यक्ष सह युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव,उप मुखिया मंजू देवी,किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुनील कुमार राणा,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कुमार,विकास कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम




