Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, June 19, 2025
Chatra News

रेड क्रॉस सोसाइटी ने गरीब असहाय लोगों के बीच गर्म वस्त्र का किया वितरण

चतरा : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी चतरा के तत्वावधान में रविवार को शहर में गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। यह गर्म वस्त्र मुख्य रूप से गरीब असहाय लोगों के बीच किया गया। वस्त्र का वितरण रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा, चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, वाइस चेयरमैन विवेक केशरी के द्वारा किया गया। वस्त्र वितरण का कार्य मजदूरी कर ठंड से ठिठुरते हुवे घर लौट रहे एक मजदूर से किया गया। इसके बाद पोस्टऑफिस चौक, गुदरी बाजार, केशरी चौक, खैनी गोला मोड़ और पुराना पेट्रोल पंप पर किया गया। इस दौरान गर्म वस्त्र पाने वाले लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक ने बताया कि गर्म वस्त्र वितरण का कार्य इस बार पांच चरणों में किया जायेगा। इसके तहत दो चरण शहर में , एक चरण रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में तथा दो चरण ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा।

Leave a Response