
लावालौंग: थाना के करीब 100 गज की दूरी पर स्थित बिरहोर कॉलोनी के समीप एक 40 वर्षीय व्यक्ति की ट्रैक्टर से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक लावालौंग थाना क्षेत्र के मंधनियां पंचायत स्थित होसीर गांव का निवासी है।वह अपने किसी साथी के साथ लावालौंग से अपने गांव ट्रैक्टर पर बैठकर जा रहा था। इसी क्रम में बिरहोर कॉलोनी के समीप पहुंचते ही वह जोर का झटका खाकर सड़क पर गिर गया।और ट्रैक्टर का पिछला चक्का ( पहिया) उसके सिर पर चढ़ गया।जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर पर सवार लोग मृतक को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे, परंतु कुछ लोगों के कहने पर शव को वहीं रख कर ट्रैक्टर लेकर भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना लावालौंग थाना को दिया। सूचना मिलते ही एसआई रोहित कुमार साहू और विकास कुमार सेठ ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया।रोहित कुमार नें बताया कि मृतक का नाम झरी गंझु है। और वह मंधनियां पंचायत के होसिर गांव का रहने वाला है। वह पुआल लेकर होसीर गांव की ओर जा रहा था। इसी बीच दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। साथ ही उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर को चालक बेलाटांड गांव के रास्ते पर छोड़ कर फरार हो गया है।ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आया गया है।ट्रैक्टर किसका है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।
संवाददाता, मो० साजिद
