
लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र में बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए लावालौंग पंचायत के पूर्व मुखिया सह सिमरिया विधायक के जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के बीच थाना प्रभारी अविनाश कुमार के उपस्थिति में गर्म ट्रैकसूट का वितरण किया।उक्त विषय की जानकारी देते हुए ग्राम रक्षा दल के सदस्य प्रमोद कुमार नें बताया कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को कड़ाके की पड़ती ठंड में भी रात को ड्यूटी करना पड़ता है। ऐसे में सभी सदस्यों को ठंड के कारण बेहद असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।इस विषय को देखते हुए संजय कुमार सिंह नें ग्राम रक्षा दल के ग्यारह सदस्यों के लिए ट्रैकसूट की व्यवस्था करके वितरण हेतु लावालौंग थाना प्रभारी अविनाश कुमार को मुहैया कराया।इसके बाद थाना प्रभारी नें ग्राम रक्षा दल के सभी सदस्यों को थाना बुलाकर संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में ट्रैकसूट का वितरण किया।इस दौरान थाना प्रभारी एवं संजय कुमार सिंह नें ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को जिम्मेवारी पूर्वक कार्य करने की अपील की।
संवाददाता, मो० साजिद
