रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने को ले रवाना हुई कस्तूरबा की छात्राएं।
गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं का चयन जिला स्तरीय हॉकी व चक्का फेंक के लिए हुआ है। रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं का टीम बुधवार को रवाना हो गया। छात्राओं की टीम को रवाना विद्यालय के वार्डन रेणु कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। छात्राओं के टीम के साथ शिक्षिका सुनीता कुमारी भी है। टीम के रवाना होने के पूर्व विद्यालय के शिक्षिकाओं के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने उन्हें विजय श्री होने का आशीर्वाद भी दिया। साथ ही साथ प्रखंड व जिला का नाम रोशन करने का आह्वान भी किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षिका नीतू कुमारी, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता,कुदुस आलम
add a comment




