Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान देर रात पहुंचे हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय!मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम की समीक्षा!गरीब, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच किया कंबल का वितरण
    Chatra News

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान देर रात पहुंचे हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय!मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 व आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम की समीक्षा!गरीब, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : आज देर रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अबु इमरान मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 एवं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदन व निष्पादन की समीक्षा करने हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। बैठक प्रखंड मुख्यालय के सभागार में की गई। उन्होंने सर्वप्रथम सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी हंटरगंज निखिल गौरव कमान कच्छप से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने, फोटो अपडेशन नाम विलोपित करने से संबंधित प्राप्त आवेदनों के ऑनलाइन इंट्री कार्य का समीक्षा किया और कहा निर्वाचन से संबंधित कार्य में लापरवाही बिल्कुल ही बर्दास्त नहीं की जाएगी,प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत प्राप्त आवेदनों का इंट्री कराना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के प्रगति एवं योजनाओं से योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु प्राप्त आवेदन के एवज में अभी तक निष्पादन किए गए आवेदनों का विंदुवार समीक्षा किया। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम पंचायत स्तर पर शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु चलाया जा रहा। ग्रामीण व सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोग योजनाओं का लाभ लेने हेतु कार्यक्रम स्थल तक पहुंचते है। यह सुनिश्चित कर लें की जो आवेदन प्राप्त हो रहें है और जो लाभुक योजनाओं का लाभ लेने हेतु योग्य हैं उन्हें हर हाल में लाभ मिले। बैठक के पश्चात उपायुक्त ने बढ़ते ठंड को देखते हुए हंटरगंज बाजार, जोरी, भुइयांडीह में गरीब, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने उक्त मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा सभी चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। जिससे राहगीरों को ठंड से राहत मिल सके।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026

    टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन

    September 20, 2026

    पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    • सोलर पावर प्लांट से 240 बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी September 20, 2026
    • वाराणसी में ढ़ेर हुआ चतरा का टेरर TSPC सुप्रीमों बृजेश गंझू , यूपी एटीएस ने किया एनकाउंटर. 30 लाख का था इनामी, डीएसपी व कांस्टेबल को भी लगी गोली..! September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.