Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन की बैठक संपन्न,सक्रिय होकर मरीजों का समुचित इलाज कराना करें सुनिश्चित
    Chatra News

    उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन की बैठक संपन्न,सक्रिय होकर मरीजों का समुचित इलाज कराना करें सुनिश्चित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित सभी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से गर्भवती महिला का एएनसी जाचं, संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, आयरन, कैल्श्यिम, फोलिक एसिड, हीमोग्लोबिन जांच, एचआईवी जांच, कुपोषण उपचार केन्द्र, एसएनसीयू, नियमित टीकाकरण, कुष्ठ रोग, टीवी रोग, मलेरिया, एनसीडी स्क्रीनिंग, फाईलेरिया दवा की उपलब्धता, स्वास्थ्य संस्थान की आधारभुत संरचना, मानव संसाधन की उपलब्धता आदि के संदर्भ में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने पूर्व के बैठक में दिए गये निर्देश के अनुपालन प्रतिवेदन की पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की। जिसमें संस्थागत प्रसव में लक्ष्य के विरूद्ध जहां कमी आई है उसका सूची तैयार कर दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
    जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा को निदेशित किया गया कि कुपोषण उपचार केन्द्रों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को रेफर कराया जाय जिससे उन बच्चों को समय पर इलाज किया जा सके। बैठक में उप विकास आयुक्त ने बताया कि शिकायते मिल रही है कि सदर अस्पताल चतरा में संचालित जन औषधि केन्द्र जो अपराहन में 3 बजे बंद हो जाती हैं । इस संदर्भ में सिविल सर्जन चतरा को निदेशित किया गया कि सदर अस्पताल चतरा में संचालित जन औषधि केन्द्र को 24 घंटे संचालित कराएं। साथ ही यू-वीन (U-Win) पोर्टल को सुचारू रूप से सक्रिय कराने का निदेश दिया ताकि टीकाकरण संबंधित शत प्रतिशत प्रतिवेदन उपलब्ध हो सके। वहीं उन्होने कहा कि समय पर सभी प्रकार के टीकों को लगवाया जाय। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि गैर संचारी रोगों का स्क्रीनिंग शत प्रतिशत कराया जाय। हंटरगंज प्रखण्ड की उप्लब्धि पर नाराजगी जताते हुए सिविल सर्जन चतरा को हंटरगंज प्रखण्ड का निरीक्षण करने समेत स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने व मरीजों के समुचित इलाज हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उक्त बैठक में सिविल सर्जन चतरा डा. जगदीश प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल चतरा उपाधीक्षक मनीष लाल, जिला प्रबंधन इकाई चतरा समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.