
लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटिया पंचायत के रतनाग गांव में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी बिपिन कुमार भारती एवं मुखिया मिसी देवी ने इस बढ़ते ठंड को देखते हुए जरूरत मंद व्यक्ति एवं आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के लोगों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती व मुखिया ने संयुक्त रूप से कम्बल वितरण किया।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है जिसे बचाने के लिए जरूरत मंद लोग, असहाय महिला पुरुष के बीच एवं आदिम जनजाति बिरहोर परिवार के बीच कंबल वितरण किया गया है ताकि ठंड से लोगो को राहत मिल सके। इस मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।
संवाददाता मो० साजिद लावालौंग
