Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लावालौंग के कोलकोले में  सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ हजारों लोगों ने किए आवेदन
    Chatra News

    लावालौंग के कोलकोले में  सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ हजारों लोगों ने किए आवेदन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग : प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत कोलकोले पंचायत के पुलीस पिकेट के सामने तथा पंचायत सचिवालय के निकट *सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम का विधिवत बीडीओ विपिन कुमार भारती, प्रमुख मनीषा देवी, बीपीओ निरंजन कुमार सिंह,मुखिया राजेश कुमार साहु, पंचायत समिति सदस्य रबीना खातून, उपमुखीय नौशाद आलम के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों के द्वारा दीप प्रज्वलित और फीता काट कर  कार्यक्रम का शुआरंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत्  विभिन्न तरह का स्टॉल लगाया गया। जिसमें 1424 आवेदन प्राप्त किए गए, जिसमें निष्पादित आवेदनों की संख्या 185, लम्बित आवेदन 1239तथा ऑनलाइन आवेदन इंट्री हेतू लम्बित आवेदन 737   झारखण्ड सरकार द्वारा घोषित अबुआ आवास के लिए ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ी और लाभुक ग्रामीणों ने अपने अपने आवेदन भर कर प्रखण्ड विभाग के स्टॉल में आवेदन जमा किया । साथ हीं सरकार का विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी आवेदनों का ढेर लग गया। स्टॉलों में कल्याण मंच से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, धोती साड़ी, कंबल,  जॉब कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि योजना अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण, बीडीओ विपिन कुमार भारती, प्रमुख मनीषा देवी, मुखिया राजेश कुमार साहू, बीपीओ निरंजन कुमार सिंह,पंचायत समिति सदस्य रवीना खातून,उपमुखिया नौशाद आलम,सभी वार्ड सदस्य तथा अन्य पंचायत के सचिव, रोजगार सेवक के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों, गणमान्य के माध्यम से लाभुकों के बीच किया गया। वहीं विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का जानकारी भी दिया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी  विपिन कुमार भारती तथा प्रमुख मनीषा देवी ने  लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लावालौंग प्रखण्ड में  सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का यह  पंचायत में स्टॉल लगा कर ग्रामीणों का विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित आवेदनों का संग्रह किया गया है। स्टॉल में ग्रामीणों का काफी भीड़ थी। वहीं उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। मौके पर प्रखण्ड कार्यालय  के जेई सिकन्दर कुमार, दशरथ रविदास, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ममता मासूम, बीटीटी  विमला कुमारी, समाजसेवी आबीद आलम, लावालौंग मुखिया नेमन भारती, रिमी पंचायत मुखिया प्रतिनिधी जगदीश प्रसाद यादव,एवं  अंचल कार्यालय के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि और जन समस्याओं से सम्बंधित सभी विभागों के कर्मी के अलावे सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।

    मो० साजिद, लावालौंग

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत

    June 28, 2026

    चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026

    Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत June 28, 2026
    • चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ June 28, 2026
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    • Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश June 27, 2026
    • Hazaribagh News : डीसी, एसपी समेत सभी अधिकारियों और पुलिस जवानों की मेहनत को सराहा, कहा— सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम June 27, 2026
    • Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी June 27, 2026
    • चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल June 27, 2026
    • मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित June 27, 2026
    • कान्हाचट्टी के युवाओं ने तय किया हजारों किलोमीटर का रोमांचक सफर, नेपाल से लेह-लद्दाख और कश्मीर तक की यात्रा बनी प्रेरणा June 27, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.