Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लावालौंग प्रखण्ड के सिलदाग  अतिप्रभावित क्षेत्र कहे जाने वाले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़
    Chatra News

    लावालौंग प्रखण्ड के सिलदाग  अतिप्रभावित क्षेत्र कहे जाने वाले सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लावालौंग थाना प्रभारी अविनाश कुमार  तथा एस० आई० रोहित कुमार ने अपने जवानों के  साथ रहे तैनात

    अबुआ आवास एवं अन्य लाभों के लिए ग्रामीण करें आवेदन ले शिविर का पूरा लाभ,  बीडीओ विपिन कुमार भारती

    बीडीओ विपिन कुमार भारती, प्रमुख मनीषा देवी तथा मुखिया कसीदा देवी ने संयुक्त रूप शिविर का विधिवत् किया उद्घाटन

    शिविर में आए कुल 1654 आवेदन लोगों में हर्ष व्याप्त

    लावालौंग : प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत अतिप्रभावित क्षेत्र कहे जाने वाले सिलदाग पंचायत के नावाडीह बाजार टांड़ में *सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम का विधिवत बीडीओ, प्रमुख, मुखिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों के द्वारा दीप प्रज्वलित, फीता काट कर  कार्यक्रम का शुआरंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत्  विभिन्न तरह का स्टॉल लगाया गया। जिसमें 1654 आवेदन प्राप्त किए गए, जिसमें निष्पादित आवेदनों की संख्या 321, लम्बित आवेदन 1335 तथा ऑनलाइन आवेदन इंट्री हेतू लम्बित आवेदन 883 *झारखण्ड सरकार* द्वारा घोषित अबुआ आवास के लिए ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ी और लाभुक ग्रामीणों ने अपने अपने आवेदन भर कर प्रखण्ड विभाग के स्टॉल में आवेदन जमा किया । साथ हीं सरकार का विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी आवेदनों का ढेर लग गया। स्टॉलों में कल्याण मंच से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, धोती साड़ी, कंबल,  जॉब कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि योजना अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण प्रमुख मनीषा देवी,बीडीओ, बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, उपाध्यक्ष सरयू यादव, पंचायत समिति सदस्य रीना देवी तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाभुकों के बीच किया गया। वहीं विभिन्न विभागों के स्टॉल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का जानकारी भी दिया गया। *प्रखण्ड विकास पदाधिकारी  विपिन कुमार भारती* ने बताया कि लावालौंग प्रखण्ड में  सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का यह दूसरा  सिलदाग पंचायत में स्टॉल लगा कर ग्रामीणों का विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित आवेदनों का संग्रह किया गया है। स्टॉल में ग्रामीणों का काफी भीड़ थी। वहीं उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया। मौके पर थाना प्रभारी अविनाश कुमार, एस० आई० रोहित कुमार, प्रखण्ड कार्यालय  के बीपीओ निरंजन कुमार, जेई सिकन्दर कुमार, दशरथ रविदास, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ममता मासूम, राजद पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष चन्नू सिंह भोक्ता, उपमुखिया राजेंद्र यादव,समाजसेवी माणिकचंद यादव, संजय राम, रोजगार सेवक राजेश कुमार, पंचायत सचिव देवनन्दन पासवान, सभी वार्ड सदस्यगण एवं अन्य तथा अंचल कार्यालय के कर्मी एवं जनप्रतिनिधि और जन समस्याओं से सम्बंधित सभी विभागों के कर्मी के अलावे सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।

    *मो० साजिद, लावालौंग*

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.