हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत के रोजगार सेवक मनोज कुमार यादव द्वारा लाभुकों के साथ मनरेगा मजदूरी भुगतान नहीं करने की बात प्रकाश में आया है।
पाण्डेयपुरा पंचायत की लाभुक मुनिया देवी पति धर्मेंद्र भारती द्वारा चतरा उपायुक्त को इस संदर्भ में आवेदन देकर शिकायत किया गया है।लाभुक का कहना है कि मुझे प्रधानमंत्री अवास योजना के तहत अवास का आवंटन किया गया है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH-1876115 जो 2021-22 की है। जिसका मुझे पूरे राशि अप्राप्त है,तथा मेरे द्वारा प्रधानमंत्री अवास की ढलाई पूर्ण किया गया है।परंतु मनरेगा के तहत लेबर का मजदूरी भुगतान अब तक नहीं किया जा रहा है ।वही रोजगार सेवक मनोज कुमार यादव द्वारा मुझे काफी समय से टाल मटोल कर परेशान किया जा रहा है ।
मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान की शेष राशि अब तक नहीं दिया गया है। आवास पुर्ण दिखाकर मनरेगा के तहत मिलने वाली बची राशि को गबन कर लिया गया है। रोजगार सेवक का कहना है कि आवास पूर्ण हो चुका है।मनरेगा द्वारा मिलने वाली लेबर की मजदूरी अब नहीं मिल पायेगा क्योंकि अब यह सेवा बंद कर दिया गया है।लाभुक मुनिया देवी द्वारा या भी बताया गया है कि रोजगार सेवक मनोज कुमार यादव द्वारा सही तरीके से पंचायतों में कार्य नहीं किया जाता है।इसके बावजूद भी काफी समय से एक हीं जगह जमे हुए हैं। तथा हटाने की मांग भी किया गया है। इस विषय पर उपविकास आयुक्त,प्रखंड विकास पदाधिकारी, मानवाधिकार आयोग,को ज्ञापन सौंपा गया है। परंतु अब तक कोई करवाई नहीं किया गया है। ऐसे कई आवेदन पदाधिकारियों को दिया गया पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है ऐसे रोजगार सेवकों को गृह प्रखंड में रहने से कार्य काफी बाधित होती है ऐसे सभी रोजगार सेवकों को गृह प्रखंड से हटाकर दूसरे प्रखंड में नियुक्ति किया जाए ।


