इटखोरी : (चतरा) इटखोरी भद्रकाली महाविद्यालय में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्वेशा ओना चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार समाजसेवी देव कुमार सिंह इंटक वरिष्ठ नेता पवन कुमार शर्मा एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दुलार हजाम के द्वारा किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने विधिवत फिता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, डॉ अशोक कुमार ने कहा कि पौष्टिक खानपान से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है, प्रधानाचार्य दुलार हजाम ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है और हरेक व्यक्ति को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खाने पिने को लेकर सही से ध्यान रखें क्यों की सही चीज और समय से खाना खाने के लिए हमें खुद होगा! इस मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि स्वास्थ्य रह कर ही देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ दुला हजाम तथा कार्यक्रम का संचालन एवं ज्ञापन प्रो. ललित मोहन चौधरी के द्वारा किया गया!इस कार्यक्रम का योग गुरु शंकर चंद्रवंशी देव कुमार सिंह दंत चिकित्सक विकास कुमार तथा पवन शर्मा ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में जनरल फिजिशियन डॉ अशोक कुमार नेत्र सहायक डॉक्टर कृष्णा कुमार एवं एनएम मनीला तिर्की दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विकास कुमार होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर क्यू एच खान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक शंकर चंद्रवंशी, छात्र-छात्राओं एवं आसपास के ग्रामीण महिला पुरुषों का मुफ्त में इलाज करके दवा एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ मोहम्मद मंसूर आलम प्रो. श्यामसुंदर प्रसाद प्रो. जानकी प्रसाद दांगी प्रो. सकेंद्र मिस्त्री प्रो. महेंद्र ठाकुर N.S.S कार्यक्रम प्रभारी प्रो. बालेश्वर पासवान प्रो, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार प्रो.लीलू रानी प्रो कविता सिन्हा सहित सभी शिक्षक शिक्षेत्तरकर्मी एवं छात्र छात्राओं मौजूद रहे
संवाददाता संतोष कुमार दास

