Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखण्ड रांची के सिस्टम एनालिस्ट एस.एन. जमील के द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक की गई।
    Chatra News

    मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखण्ड रांची के सिस्टम एनालिस्ट एस.एन. जमील के द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित बैठक की गई।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखण्ड रांची के सिस्टम एनालिस्ट एस.एन. जमील के द्वारा मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 से संबंधित जिले के पदाधिकारियों, बी0एल0ओ0, सुपरवाईजर एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठक की गई। सर्वप्रथम प्री फिल्ड फॉर्म की समीक्षा की गई जिसमें सिमरिया एवं चतरा विधान सभा की स्तिथी बेहतर पाई गई! बैठक में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 27 नवम्बर 2023 से 09 दिसम्बर 2023 तक चलाये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत बिरहोर परिवारों का मतदाता सूची में पंजीकरण, न्यून गुणवत्ता फोटो एवं ब्लैक एण्ड वाईट व ब्लर फोटो रिप्लेस, ईआरओ नेट पर इंट्री कार्य, 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं को चिन्हित कार्य, दिव्यांग मतदाता, इंपॉटेंट मतदाता, मार्किंग कार्य, फार्म 6, 7 एवं 8 प्राप्त करने से संबंधित कार्य की बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी बी0एल0ओ0 को प्रशिक्षण देने की बात कही। बिरहोर परिवार को शत प्रतिशत मतदाता सूची में नाम शामिल करें। साथ ही शेड और फुटपाथ पर बेघर व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु कई जानकारियां भी उपस्थित पदाधिकारियों, बी0पी०आर०ओ0 एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ साझा किया और कहा कि किसी भी परिस्थिति में शेड, फुटपाथ एवं बेघर व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम न छुटे। वहीं जिले के जेंडर रिशयों की भी समीक्षा की गई। उन्होने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को कहा कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण करें और बी0पी0ओ व सुरपरवाईजर द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी मॉनिटरिंग करें। फार्म 7 को लेकर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है उनका मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ फार्म भरें। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न करें। मतदाता कार्ड वितरण कार्य को लेकर कहा कि सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर देखेंगे कि पोस्ट ऑफिस में मतदाता कार्ड डंप तो नहीं पड़ा हुआ है और डाकिया के माध्यम से पोस्ट में पड़े मतदाता कार्ड का शत प्रतिशत वितरण करायेंगे। इसके अलावे विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा कर कई सुझाव दिए गए। उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुण्मडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास, सभी सहायक निर्वाचक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बीपीआरओ एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित

    March 24, 2026

    Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण

    March 24, 2026

    Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

    March 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.