गिद्धौर(चतरा)रविवार को चतरा जिला में हो रहे ब्राह्मण समाज के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है मतदान सुबह 9:00 बजे से पूर्वाहन 3:00 बजे तक होगी मतगणना का कार्य 1 घंटे के बाद शुरू कर दिया जाएगा और परिणाम भी देर शाम तक घोषित कर दी जाएगी इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष और संरक्षक पद हेतु प्रत्याशियों का भविष्य मतदाताओं द्वारा तय किया जाएगा ! चुनाव के निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है मुख्य चुनाव अधिकारी अमरेश गणक ने कहा कि भय मुक्त और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराना हम लोगों की प्राथमिकता है आगे बताया कि मतदान प्रतिक्रिया को संचालित करने के लिए सजग होकर कार्य संपादित करेंगे! सभी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है आगे चुनाव अधिकारी नंदकिशोर पांडे एवं उमेश पाण्डे ने बताया कि 25 दिसंबर 2022 दिन रविवार को होने वाले ब्राह्मण समाज के चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने मतों का उपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील हम करते हैं चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न हो इस पर भी हम लोगों की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी आप अधिक से अधिक संख्या में चुनाव स्थल कार्तिक उरांव मेमोरियल उच्च विद्यालय ऊं टा मोड़ पहुंचकर महापर्व में अपनी सहभागिता निभाए आज के जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंद किशोर पांडे,उमेश पांडे,सोनू कुमार पांडे गिद्धौर ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष,यदुनंदन पांडे,गौतम कुमार पांडे, बैजनाथ पांडे,नरेश पांडे,मुकेश पांडे, विनोद पांडे,पंकज शास्त्री,संजय पांडे, नंद किशोर पांडे,भैरव शास्त्री,टीकम पांडे,विकास पांडे,सुरेश पांडे,सतीश मिश्रा,पंकज पांडे,गोविंद पांडे,मुरारी पांडे सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

