गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर रविवार को मैट्रिक के वर्ष 1999, 2005 एवं 2006 बैच के पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं ने मिलन समारोह आयोजित किया। इस क्रम में एक दूसरे को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।जबकि वन भोज का आनंद भी उठाया। बताया जाता है कि 1999 बैच के छात्र छात्राओं ने जापुआ फुटबॉल ग्राउंड, 2005 के छात्र छात्राओं ने बड़की नदी जलाशय व 2006 के छात्र छात्राओं ने प्रखंड के कौलेश्वरी पहाड़ी के समीप मिलन समारोह आयोजित किया। मौके पर मौके पर कमलेश कुमार,सुधा कुमारी,किरण कुमारी,संतोष कुमार,निराला अनिल कुमार, विजय भारती,सलामुद्दीन अंसारी मनोज कुमार वर्मा, बैजनाथ दांगी,प्रदीप कुमार,प्रदीप कुमार गुप्ता,प्रदीप पांडेय सहित थे।
संवाददाता कुदुस आलम

