गिद्धौर(चतरा): प्रखंड के बारियातु पंचायत स्थित लोहड़ी गांव में वर्ष 2019-20में 15वें वित्त से 384691 रुपये की लागत से जल मीनार लगाया गया था।परंतु मरम्मत के अभाव में डेढ़ माह से बेकार पड़ा है। यहां तक कि जलमीनार खराब हो जाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने इसकी सूचना संवेदक को कई बार दिया।परंतु संवेदक द्वारा टालमटोल किया जा रहा है।बता दें कि पंचायत में 14वें व 15 वें वित्त से कई जगहों पर जल मीनार लगाया गया है। कई जल मीनार की मोटर तो, कई जल मीनार का नल खराब हो गया है।बताया जाता है कि जल मीनार को संवेदक द्वारा पांच वर्ष तक रखरखाव के साथ-साथ उसे चालू रखना है। परंतु संवेदक द्वारा थोड़ा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है पंचायत प्रतिनिधि व प्रखंड कर्मी के मिलीभगत से पैसे की बंदरबांट की गई है। यही वजह है कि बेकार पड़े जल मीनार को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से जल मीनार को दुरुस्त करते हुए जल्द चालू करवाने की मांग किया है।
संवाददाता कुदूस आलम

