Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लावालौंग के टूनगुन में फांसी लगाकर महिला की मौत,हत्या या आत्महत्या संदेहास्पद स्थिति  हुई है बनी
    Chatra News

    लावालौंग के टूनगुन में फांसी लगाकर महिला की मौत,हत्या या आत्महत्या संदेहास्पद स्थिति  हुई है बनी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग:थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिया पंचायत  के टुनगून गांव में भारती टोला के सोनू भुइयां की पत्नी मुनकी देवी (24 वर्ष लगभग) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सोनू शुक्रवार की रात अपने गांव में ही दुर्गा पूजा के लिए बनाए जा रहे  दुर्गा पंडाल में काम कर रहा था। जब वह (भोर) सुबह के तीन बजे अपने घर आया तो अपने बेडरूम में पत्नी को नहीं पाया। इसके बाद अन्य कमरों में उसे तलास करने लगा तो अपने (खपरैल)  कच्चा मकान के धारण (छप्पर में दिया गया मोटा लकड़ी) से अपनी पत्नी को फांसी के फंदे में झूलता पाया।उसकी पत्नी गमछे के फंदे में लटकी हुई थी। इसके बाद सोनू ने शव को फंदे से उतारकर हल्ला करके परिजनों एवं आस पड़ोस के लोगों को जगाया। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि (पंचायत समिति सदस्य) के द्वारा थाना प्रभारी को सूचना दिया गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी अविनाश कुमार दलबल के साथ मृतक के घर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया की मौत के कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है। इधर पुलिस के लौटने के बाद पत्रकारों के द्वारा आसपास लोगों के द्वारा तथा छानबीन में पता चला कि शुक्रवार की शाम सोनू और मुनकी के बीच झगड़ा हुआ था। वहीं घर के आंगन से लेकर बरामदे व गलियारे में मुनकी के ब्लाऊज के रिबन,मंगलसूत्र के मोती,हार व चूड़ी वगैरह टुटकर बिखरे पाए गए। जिससे हाथापाई का पुख्ता अंधेशा ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा है। अब इसके आगे पहेली यह बना हुआ है कि मुनकी स्वयं फांसी लगाई है, या उसकी हत्या कर फंदे से लटकाया गया है। अब देखना यह है कि इस मामले में पुलिस कितनी सघनता से कार्य करती है।

    मो० साजिद, लावालौंग

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.