गिद्धौर(चतरा) नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हो गया। इस प्रतियोगिता में ऊंची कूद,200 से 400 मीटर की दौड़, कुर्सी रेस के साथ-साथ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रखंड के छह टीम भाग लिया।बुधवार को बारियातु बनाम पहरा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें बारियातु ने पहरा को 2-1 से पराजित कर विजेता बना। इस प्रकार ऊंची कूद में शांति कुमारी प्रथम,गजला खातून द्वितीय,खुशबू कुमारी तृतीय स्थान पर रही।जबकि 400 मीटर दौड़ में अकाश भारती प्रथम,प्रकाश कुमार यादव द्वितीय,रवि भारती तृतीय स्थान पर रहा है।200 मीटर दौड़ में शांति कुमारी प्रथम, खुशबू कुमारी द्वितीय,गजला खातून तृतीय स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार पासवान, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक मनोज कुमार यादव,जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव प्रेम राणा, दूरसंचार विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रेमचंद यादव,संतोष कुमार निराला,सुनील राणा,प्रमोद यादव सहित अन्य थे।
संवाददाता कुदूस आलम

