Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रेक्टर व 500सीएफटी स्टोन चिप्स लोड  दो हाईवा को किया गया जप्त
    Chatra News

    अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रेक्टर व 500सीएफटी स्टोन चिप्स लोड  दो हाईवा को किया गया जप्त

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग चतरा द्वारा अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध दिनांक 5 अक्टूबर 2023 को देर रात तक छापेमारी अभियान चलाया गया।

    जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास ने बताया कि गुरुवार को देर रात तक खान निरीक्षक राजेश हंसदा के द्वारा औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में लावालौंग थाना अंतर्गत कर्मा पुल के पास से 100 सीएफटी बालू लोड एक ट्रेक्टर को पकड़ा गया। खनिज लोड वाहन को जप्त करते हुए लावालौंग थाना में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। इसी दौरान लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम हिडूम स्थित मानत नदी घाट का भी औचक जॉच किया गया। सिमरिया थाना अंतर्गत बेलगढ़ा पेट्रोल पम्प के पास सिमरिया जानेवाले मुख्य मार्ग पर विभिन्न खनिज लोड वाहनों का जांच किया गया। जांच के क्रम में 500सीएफटी स्टोन चिप्स लोड हाईवा को पकड़ा गया। जिसे जांच हेतु सिमरिया थाना में सुरक्षार्त रखा गया है। आज दिनांक 06.10.2023 शुक्रवार को चतरा इटखोरी मुख्य मार्ग गिद्धौर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुर के पास 100सीएफटी बालू लोड एक ट्रेक्टर एवं इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज से 500सीएफटी स्टोन चिप्स लोड हाईवा पकड़ा गया है। जिसे संबंधित थाना में सुरक्षार्त रखा गया है।आगे उन्होंने बताया कि अवैध खनन परिवहन व भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से हंरटगंज प्रखंड क्षेत्र के गोसाईडीह बिहार झारखंड सीमा समीप, इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के पितीज चतरा चौपारण नेशनल हाइवे 522, टंडवा प्रखंड क्षेत्र के बसरिया टंडवा सिमरिया मुख्य मार्ग पर चेकनाका का निर्माण कराया गया है। किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए लगातार औचक छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं

    November 6, 2026

    पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका

    November 6, 2026

    तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.