Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Saturday, October 25, 2025
Chatra News

जिप उपाध्यक्ष ने फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

इटखोरी। प्रखंड के शहरजाम गांव में जागृति क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के पूर्व मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, पूर्व विधायक योगेंद्रनाथ बैठा, विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह, प्राचार्य डॉ दुलार हजाम, मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, बीससूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री टुन्नी सिंह आदि ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान खेल आयोजकों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर बिरजू तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल आयोजकों और दर्शकों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया सीताराम दांगी, भरत साव, संतोष दांगी, शिवकुमार राणा, त्रिलोकी राणा, राम-लखन साव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Response