Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर और भटगांव में सांसद संजय सेठ ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान
    Ranchi News

    छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर और भटगांव में सांसद संजय सेठ ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सांसद संजय सेठ छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरे पर हैं। छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र का उन्हें प्रभार दिया गया है। उन्होंने दो विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क चलाया। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। लाभार्थी सम्मेलन में भाग लिया। प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार श्रीमती शकुंतला पोर्ते के साथ सांसद ने लाभार्थी सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। इसके अलावा सांसद ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के पक्ष में कई कार्यक्रम किए। इन कार्यक्रमों में सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। राज्य की कांग्रेस की सरकार के भ्रष्टाचार से भी आम जनता को अवगत कराया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच संवाद में सांसद श्री सेठ ने युवाओं को बताया कि कैसे हम समाज के बीच सक्रिय रहें। समाज के लोगों के हर सुख दु:ख में सहभागी बने। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह स्पष्ट संदेश है कि राजनीति सिर्फ राजनीति के लिए नहीं हो, राजनीतिक समाज की सेवा के लिए हो। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्य को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। अपने संपर्क अभियान के दौरान सांसद ने उन क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी उनके घर जाकर मुलाकात की। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। सांसद श्री सेठ ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ यहां की जनता में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की इस भ्रष्टतम सरकार के खिलाफ जनता ने मूड बना लिया है। यह तय है कि सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। सांसद ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में भ्रष्टाचार की प्रतियोगिता चल रही है। इस चुनाव में जनता इस प्रतियोगिता से कांग्रेस को बाहर कर देगी। भूपेश बघेल के शासन में कोई भी सुरक्षित नहीं है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात के दौरान उनके स्वागत से सांसद अभिभूत हो गए। उन्होंने सबके प्रति आभार जताया।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा

    May 13, 2026

    Ranchi News : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ख़रीफ़ कर्मशाला का हुआ आयोजन

    May 11, 2026

    Ranchi News : गर्मी में ब्लैक कोट की मार से राहत? केंद्र ने वकीलों के ड्रेस कोड पर बड़ा कदम उठाया!

    May 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश June 21, 2026
    • Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच June 21, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 21, 2026
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.