Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री पहुंचे लावालौंग प्रखण्ड सरकार की योजनाओं का लोगों को कराये अवगत
    Chatra News

    श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री पहुंचे लावालौंग प्रखण्ड सरकार की योजनाओं का लोगों को कराये अवगत

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग: झारखण्ड राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता शनिवार को प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में पहुंचे। तथा उपस्थित लोगों को 

    उन्होंने प्रखंड कार्यालय के सभागार में ग्रामीणों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान मौके पर उनके साथ सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी तथा लावालौंग बीडीओ अमित कुमार भी उपस्थित थे। लोगों को जानकारी देते हुए मंत्री नें कहा कि हेमंत सरकार के द्वारा राज्य हित एवं विकास को ध्यान में रखकर अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है।मैं ग्रामीणों से अपील करता हूं की इन योजनाओं की जानकारी रखें और समुचित लाभ उठाएं।और अगर अनावश्यक रूप से कोई भी पदाधिकारी टहलाने और परेशान करने का काम करते हैं तो इसकी शिकायत मुझे करें मैं त्वरित कार्रवाई करूंगा। इस दौरान मंत्री नें स्कूली विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई फुलेबाई छात्रवृत्ति योजना,आंगनबाड़ी में नए लाभ, पेंशन,आवास एवं सड़क निर्माण से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में गंभीर रूप से बीमार या पढ़ाई करने के लिए अत्यन्त गरीब जरूरतमंदों के लिए मैंने सत्यानंद भोक्ता विवेक अनुदान योजना शुरू की है।जिसके तहत कभी भी किसी भी वक्त मैं जरूरतमंदों को पचास हजार रुपये दे सकता हूं। ग्रामीणों नें लावालौंग पलामू मुख्य पथ,वंचित क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल करने,हॉस्पिटल में डॉक्टर एवं एंबुलेंस मुहैया कराने की मांग मंत्री के समक्ष रखी।इस विषय पर मंत्री नें सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। इसके बाद मंत्री नें कुछ जरूरतमंदों को कंबल एवं जे०एस०एल०पी०एस० की तेईस महिला समूहों के लिए पैंसठ लाख अट्ठासी हजार रूपए का चेक दिया। इस दौरान मौके पर उनके साथ बीससूत्री अध्यक्ष छठु सिंह भोगता,उपाध्यक्ष सरयू यादव, प्रमुख मनीषा देवी,उपप्रमुख महमूद खान,राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया चंदू गंझू,लावालौंग मुखिया नेमन भारती,कोलकोले मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहु ,हेडुम मुखिया संतोष राम,समाज सेवी श्रवण रजक जगदीश यादव मो० मुमताज अंसारी, मो० मोजीम सत्यनारायण प्रजापति समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    *मो० साजिद, लावालौंग*
     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता

    July 25, 2026

    Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त

    July 25, 2026

    ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    • Chatra News : कॉमन करैत के डंसने से युवक की मौत, गांव में मातम July 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.