गिद्धौऱ (चतरा) बीडीओ संजीत कुमार सिंह ने शनिवार को बारीसाखी पंचायत के विभिन्न गांवों में कई योजनाओं का निरीक्षण किया.ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं से रू ब रू हुये.साथ ही उनके समाधान का आश्वासन दिया.उन्होंने रूपीन, नयाखाप,डडुआ आदि गांवों में पीएम आवास व अंबेदकर आवास की स्थिति का जायजा लिया.अंबेदकर आवास के लाभकों से निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात कही.वहीं अधूरे पीएम आवास योजना के लाभकों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा नही करने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी.उन्होने गांव में पहुंचकर वृद्धावस्था पेंशन की आहर्ता रखने वाले कई लाभकों की पहचान की.पंचायत कर्मियों को शीघ्र उनका आवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया.नयाखाप गांव में योजना चयन को लेकर आयोजित ग्राम सभा मे भी बीडीओ पहुंचे.यहां उन्होंने ग्रामीणों से गांव की विकाश की योजनाओं का प्रार्थमिकता के आधार पर चयन करने का अनुरोध किया.ग्रामीणों को राज्य व केंद्र की कई योजनाओं की जानकारी दी.मौके पर पंचायत सचिव मिथलेश कुमार सिंह,मुखिया सुमिरा कुमारी,रोजगार सेवक टेकनारायन राम,वार्ड सदस्य कमला देवी,दिनेश भारती समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे
संवाददाता कुदूस आलम

