

हजारीबाग : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय जिला हजारीबाग की धरती पर पहली बार खेल की विधा तीरंदाजी में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 30 सितंबर 2023 से लेकर 02 अक्तूबर 2023 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 15 वीं राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता-2023 का मेज़बानी हजारीबाग करने को तैयार हैं। झारखंड तीरंदाजी संघ के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग स्टेडियम ( कर्जन ग्राउंड) में होगा। प्रतियोगिता के अयोजन हजारीबाग तीरंदाजी संघ और जिला प्रशासन, हजारीबाग है। प्रतियोगिता के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है और मेजबानी के लिए हजारीबाग पूरी तरह तैयार है। प्रतियोगिता में पूरे झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिले के 400 तीरंदाज खिलाड़ी और तीरंदाजी से जुड़े 100 तकनीकी पदाधिकारियों का महाजुटान होगा । इस आयोजन को लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति के निदेशक करण जायसवाल और आयोजन समिति के सचिव सह जिला तीरंदाजी संघ, हजारीबाग के अध्यक्ष आलोक कुमार, संघ के सचिव सह तीरंदाजी के प्रशिक्षक मनोज कुमार और आयोजन समिति से जुड़े विशाल वाल्मिकी सहित अन्य लोगों ने कर्जन ग्राउंड में तैयारी का जायज़ा लिया और युवा खिलाडियों के साथ तीरंदाजी का प्रैक्टिस कर उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति के निदेशक करण जायसवाल और आयोजन समिति के सचिव सह जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया की हम कोशिश करेंगे की आयोजन में मेजबानी में कोई कमी नहीं हो साथ उन्होंने यह भी बताया की इस आयोजन में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ओलंपियन लक्ष्मी रानी, झानो हंसदा, रीना कुमारी, रिमली ब्रुली, मधुमिता, दिप्ती कुमारी, अंजला सिंह, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मंगल सिंह चांपिया सहित कई नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगे ।
हज़ारीबाग : आशीष यादव