गिद्धौर(चतरा)गुरुवार को मनरेगा परियोजना पदाधिकारी अनुजा राणा गिद्धौर पहुंची और उन्होंने प्रखंड के पहरा पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना अंतर्गत कई योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डोभा,तालाब,आम बागवानी,दीदी बाड़ी सहित कई योजनाओं का निरीक्षण किया।मौके पर उपस्थित प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश सिन्हा को कार्य में तेजी लाने तथा मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक काम देने का निर्देश दिया। मौके पर पंचायत सचिव महेश मिस्त्री रोजगार सेवक सुनील कुमार मुखिया पति मुकेश कुमार साव सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

