गिद्धौर (चतरा): थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में कई वाहन चालकों को हेलमेट नहीं पहनने पर चालान काटे गए। जबकि कागजात नहीं होने पर उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के साथ-साथ ड्राइवरी लाइसेंस, व आवश्यक कागजात रखने की अपील किया।जबकि चार पहिया वाहन चालकों को भी सीट बेल्ट पहन ने की हिदायत दिया। वाहन चेकिंग अभियान थाना के समीप के साथ-साथ जपुआ,केंदुआ, पहरा मोड़,ब्रह्मपुर मोड़, बलबल द्वारी, तिलैया मोड सहित अन्य जगहों पर एक साथ चलाई गई।
संवाददाता कुदूस आलम

