Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक संपन्न,अंचल में लंबित मामलों का शत प्रतिशत करें निष्पादन,राजस्व संग्रहण हेतु प्राप्त निर्धारित लक्ष्य को करे पूर्ण
    Chatra News

    उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर बैठक संपन्न,अंचल में लंबित मामलों का शत प्रतिशत करें निष्पादन,राजस्व संग्रहण हेतु प्राप्त निर्धारित लक्ष्य को करे पूर्ण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय के सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन प्रगति प्रतिवेदन की बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्त्ता, चतरा द्वारा जानकारी दी गई कि पूर्व में सी०सी०एल० चतरा को निदेशित किया गया कि सभी कॉटाघरो का नियमित सत्यापन कराएंगे तथा सत्यापन रिपोर्ट की हॉर्ड कॉपी जिला खनन कार्यालय, चतरा को निश्चित रूप से उपलब्ध कराएंगे। इसे लेकर प्रतिवेदन के माध्यम से मगध परियोजना, पूर्णाडीह परियोजना, अशोका परियोजना व अम्रपाली परियोजना के प्रतिनिधि ने बताया कि आदेशानुसार कॉटाघरो का नियमित सत्यापन कार्य कराया जाता है। नियमित सत्यापन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी जिला खनन कार्यालय को प्लब्ध करा दी गई है। प्रतिवेदन के माध्यम से जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले के खनिजो के अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं कार्यालय स्तर पर जिलान्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो का औचक जॉच लगातार की जा रही है। क्षेत्रिय जाँच में अवैध मामला पाए जाने पर अवैधकर्त्ता के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 15.06.2023 से दिनांक 11.07.2023 तक अवैध परिवहन कर रहे  कुल 15 वाहन को जब्त किया गया है और 1300 सीएफटी बालू व 200 सीएफटी स्टोन खनिज को जब्त किया गया है। वहीं 147000 की दंड राशि भी वसूली गई है!उपायुक्त ने कहा माननीय NGT न्यायादेश के अनुसार मानसून सत्र दिनांक 10 जून, 2023 से 15अक्टूबर, 2023 तक की अवधि में राज्यान्तर्गत नदीघाटो से बालू का उठाव पूर्णतः प्रतिबंधित है। जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स के सभी सदस्य यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण ना हो इसके लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रखें। और आगे उन्होंने कहा प्रत्येक माह जिला स्तर पर अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी।

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा।

    उपायुक्त ने खनन विभाग, परिवहन विभाग, मत्स्य विभाग, उत्पाद विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा वित्तीय वर्ष 23-24 में अभी तक लक्ष्य के विरूद्ध किये गये राजस्व संग्रहण की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होने निर्देशित किया कि दिसंबर माह तक राजस्व संग्रहण के प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करें

    अंचल की समीक्षा।

    अंचल की समीक्षा में मोटेशन, सकसेशन मोटेशन, जीएम लैंड सर्वे रिर्पोट, भु-अर्जन कार्यालय में लंबित मामले, निलाम पत्र, वाद, कर संग्रहण, संदेहात्मक जमाबंदी के अभिलेख का सुनवाई समेत अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए कहा जिले में 2205 वाद लंबित है। जुलाई महीने में अभियान मोड में लंबित वाद का निष्पादन करना सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया अपने स्तर से महीने में एक बार राजस्व संग्रहण की समीक्षा करेंगे और इसका प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराएंगे। सभी अंचल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भूमि मोटेशन के लंबित कार्य का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें। उक्त बैठक में पुलीस अधीक्षक राकेश रंजन, उत्तरी वन प्रमण्डल पदाधिकारी राहुल मीना, अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी,  अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, सभी अंचल अधिकारी समेत परियोजनाओं के संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026

    Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.