Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राजकीय इटखोरी महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने शिरकत की
    Chatra News

    राजकीय इटखोरी महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने शिरकत की

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा जिले में कल राजकीय इटखोरी महोत्सव 2023 का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यानंद भोक्ता,माननीय मंत्री श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार ने दीप प्रज्ववलित कर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि विगत 2 वर्षों कोविड काल के बाद आज भब्य रूप से इटखोरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।साथ ही उन्होंने इटखोरी के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे बताते हुए कहा भारतीय इतिहास में धर्मिक समागम स्थल का उत्कृष्ट उदाहरण इटखोरी है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चतरा ने इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया है।उन्होंने सभी लोगों को इस महोत्सव को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण मनाने की अपील। उन्होंने कहा कि मां भद्रकाली सम्पूर्ण राज्यवासियों को सुख,शांति और समृद्धि प्रदान करें।साथ कि कहा कि उनका प्रयास होगा कि राज्य में इटखोरी की तरह अन्य पर्यटन स्थलों का भी विकास किया जाएगा। 

    चतरा लोकसभा के स्थानीय सांसद श्री सुनील कुमार सिंह ने भी इटखोरी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके सांस्कृतिक वैभव पर और भी ज्यादा सर्वेक्षण करने की जरूरत है ताकि इस क्षेत्र की महत्ता और भी ज्यादा बढ़े।

    उद्घाटन कार्यक्रम में सिमरिया विधायक श्री किशुन दास तथा उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने भी मंच से लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन का प्रयास है कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी भब्य तरीके से महोत्सव को मनाया जाय।साथ ही उन्होंने इटखोरी के प्राचीन धार्मिक गौरवपूर्ण इतिहास पर भी प्रकाश डाला।

    उन्होंने इटखोरी वासियों को माननीय मंत्री कला पर्यटन एवं खेलकूद झारखंड सरकार श्री हफीजुल हसन के संदेशों को भी पढ़कर सुनाया।

    उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत माँ भद्रकाली की पूजा अर्चना कर की गई। इस अवसर पर माँ भद्रकाली मंदिर पर पौधरोपण भी किया गया। 

    डॉक्टर बिपिन मिश्रा के स्रोत वादन से सारा इटखोरी गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम जिला प्रशासन चतरा द्वारा इटखोरी दर्शन नामक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया गया। 

    संध्या काल के मनोरंजन कार्यक्रम

    राजकीय ईटखोरी महोत्सव Day1

    संध्या 5 बजे से स्थानीय एवं बाहर से आए बहुप्रसिद्व कलाकारों द्वारा अपने नृत्य एवं संगीत के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया गया। बड़े हीं कुशलतापूर्वक मधुर आवाज के साथ मंच का संचालन करते हुए मीनाक्षी शर्मा ने एक एक कर सभी कलाकारों को मंच पर आमंत्रित किया। इनमें मुख्य रूप से डॉ विपिन मिश्रा एवं ग्रुप, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय(ईटखोरी), मुकुंद नायक एवं ग्रुप, राधिका चोपड़ा एवं ग्रुप (गज़ल गायिका), सत्या ठाकुर एवं ग्रुप एवं पूजा चटर्जी (गायिका) द्वारा मंच से लोगों का खूब मनोरंजन किया। गज़ल गायिका राधिका चोपड़ा एवं बहुप्रसिद्व गायिका पूजा चटर्जी ने काफी लोकप्रिय गाने गाए। जिसको काफी उत्साह और उमँग से लोगों ने देखा और काफी मनोरंजित हुए। राजकीय इटखोरी महोत्सव के मंच पर जगह मिलने से सभी कलाकारों ने खुद को गौरान्वित महसूस करने की बात कही। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता देवी, उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी,उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता सहित जिले के अनेक वरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार!

    March 25, 2026

    Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन

    March 25, 2026

    Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.