Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » वन भूमि में पोस्ता उगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
    Chatra News

    वन भूमि में पोस्ता उगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: जिले में अफीम की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में लावालौंग थाना क्षेत्र के साम्भे गांव अंतर्गत पिपराडीह टोला में वन भूमि पर अवैध रूप से पोस्ता की बुआई करते दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साम्भे टोला पिपराडीह निवासी उमेश गंझु उर्फ महेंद्र गंझु और केश्वर गंझु शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 500 ग्राम पोस्ता का बीज भी जब्त किया है।
    समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिपराडीह में वन भूमि की कटाई कर अवैध रूप से पोस्ता की खेती की जा रही है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सिमरिया के प्रभारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें लावालौंग थाना प्रभारी चंदन सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस टीम ने बुचुआ नाला के किनारे करीब 10 डिसमिल वन भूमि की जुताई कर अफीम की बुआई कर रहे दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। एसपी ने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अफीम की अवैध खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वन भूमि पर अतिक्रमण कर नशे का कारोबार करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट एवं वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    दीपावली की रात घर से निकली 8 वर्षीय बच्ची की हत्या: ‘टोना-टोटके’ के नाम पर आरोप, तीन गिरफ्तार

    November 14, 2026

    लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

    November 12, 2026

    छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • वन भूमि में पोस्ता उगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज November 14, 2026
    • दीपावली की रात घर से निकली 8 वर्षीय बच्ची की हत्या: ‘टोना-टोटके’ के नाम पर आरोप, तीन गिरफ्तार November 14, 2026
    • लावालौंग से मनधनियां पथ का विधिवत शिलान्यास, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण November 12, 2026
    • छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश November 12, 2026
    • नाबालिग को बेचने के लिए छिपाने के आरोप में ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार November 12, 2026
    • अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम का बड़ा फैसला: छठ के दौरान सदर अनुमंडल में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध November 11, 2026
    • मासूम की जान लेने वाली भगताइन गेंदिया देवी का कबूलनामा:आठ साल से चला रही अंधविश्वास की दुकान, बेटा-बहू भी शामिल November 11, 2026
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.