Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चतरा के विद्यार्थियों की उपलब्धि, उपायुक्त ने किया सम्मानित
    Chatra News

    राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चतरा के विद्यार्थियों की उपलब्धि, उपायुक्त ने किया सम्मानित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : जिले के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

    पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दीवानखाना, चतरा की कक्षा आठ की छात्रा सुश्री राधिका कुमारी का बिरला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय (बीआईटीएम), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार–2026 के लिए चयन हुआ है।

    वहीं, गिद्धौर प्रखंड स्थित गंगा स्मारक उच्च विद्यालय के छात्र दीपक कुमार ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना वर्ष 2023-24 के अंतर्गत आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि के आधार पर उनके मॉडल का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति के लिए किया गया है। दीपक जापान में अपना मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

    उपायुक्त श्री रवि आनंद ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले के विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्र-छात्राओं को भी नए विचारों के साथ आगे बढ़ने तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

    इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा छात्रा राधिका कुमारी की माता उपस्थित थीं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग प्रखंड उपप्रमुख महमूद खान की बहन की शादी में जुटे गणमान्य लोग, युवा समाजसेवी रंजन कुमार सागर समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएं

    October 22, 2026

    लावालौंग में अफीम की खेती पर प्रशासन सख्त, खेती मिलने पर तय होगी संबंधित कर्मियों की जवाबदेही

    October 22, 2026

    चतरा में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों के बलिदान को किया गया याद, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का लिया संकल्प

    October 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड उपप्रमुख महमूद खान की बहन की शादी में जुटे गणमान्य लोग, युवा समाजसेवी रंजन कुमार सागर समेत कई लोगों ने दी शुभकामनाएं October 22, 2026
    • लावालौंग में अफीम की खेती पर प्रशासन सख्त, खेती मिलने पर तय होगी संबंधित कर्मियों की जवाबदेही October 22, 2026
    • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चतरा के विद्यार्थियों की उपलब्धि, उपायुक्त ने किया सम्मानित October 22, 2026
    • चतरा में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों के बलिदान को किया गया याद, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का लिया संकल्प October 21, 2026
    • युवा नेता गौतम रविदास ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया दौरा, समितियों को दी सहयोग राशि October 20, 2026
    • बलरी पुल के पास संदिग्ध हालत में मिला शशिकांत कुमार दास; मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज October 19, 2026
    • सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद सिमरिया चौक पर धरना, मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण; बाईपास बनने तक कोयला ढुलाई बंद करने की मांग October 19, 2026
    • इकलौते बेटे की असामयिक मौत से टूटा परिवार, मां-बाप की आंखों में बसा दर्द October 19, 2026
    • रामनगर स्टेडियम में अमर आनंद सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, मदगड़ा और सिंदुरवे ने दर्ज की जीत,सेवानिवृत्त शिक्षक सरयू प्रसाद सिंह ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहले दिन खेले गए दो रोमांचक मुकाबले October 18, 2026
    • 10 साल पहले लगाया गया BSNL टावर आज तक नहीं हुआ चालू, पोटम गांव के ग्रामीण परेशान,जियो का नेटवर्क रहने के बावजूद इंटरनेट की रफ्तार धीमी, डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाने में हो रही परेशानी October 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.